पंचायती के दौरान मारपीट, प्राथमिकी
Updated at : 14 Jan 2020 7:08 AM (IST)
विज्ञापन

तरैया : थाना क्षेत्र के टिकमपुर गांव में पंचायती के दौरान ही मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में उक्त गांव निवासी रंजेश कुमार सिंह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें कहा गया है कि दोपहर दिन में दो बजे मेरे दरवाजे पर पंचायती […]
विज्ञापन
तरैया : थाना क्षेत्र के टिकमपुर गांव में पंचायती के दौरान ही मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में उक्त गांव निवासी रंजेश कुमार सिंह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें कहा गया है कि दोपहर दिन में दो बजे मेरे दरवाजे पर पंचायती हो रहा था.
तब तक परसा थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव निवासी मेरे ससुर चंद्रकेत सिंह व तरैया थाना क्षेत्र के भलुआ शंकरडीह गांव निवासी संजीव कुमार सिंह ने पंच का बात नहीं मानते हुए पंचायती में ही गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर मुझे मारने लगे. इससे शरीर पर कई जगह चोट आयी व आंख के पास फुट गया. इसी दौरान संजीव कुमार सिंह ने मेरे पॉकेट से नौ हजार रुपये निकाल लिए व धमकी भी दिया. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




