8 सूत्री मांगों के समर्थन में डीलरों ने किया प्रदर्शन

Updated at : 08 Jan 2020 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
8 सूत्री मांगों के समर्थन में डीलरों ने किया प्रदर्शन

बनियापुर : फेयर प्राइस डीलर संघ के आ ह्वान पर बनियापुर में भी संघ के सदस्यों ने अपनी आठ सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया. प्रखंड मुख्यालय स्थित गोदाम के समीप डीलर संघ के सदस्यों ने प्रदर्शन के उपरांत सरकारी गोदाम में ताला जड़ विरोध किया. संघ के सदस्यों ने अपनी मांग पत्र का […]

विज्ञापन

बनियापुर : फेयर प्राइस डीलर संघ के आ ह्वान पर बनियापुर में भी संघ के सदस्यों ने अपनी आठ सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया. प्रखंड मुख्यालय स्थित गोदाम के समीप डीलर संघ के सदस्यों ने प्रदर्शन के उपरांत सरकारी गोदाम में ताला जड़ विरोध किया.

संघ के सदस्यों ने अपनी मांग पत्र का ज्ञापन भी संघ के सदस्यों ने कार्यालय कर्मी को दिया. ज्ञापन में सरकार से डीलरों को तीस हजार रुपये मासिक मानदेय, अनुकंपा की उम्र सीमा समाप्त करने, निधन होने पर 10 लाख रुपये मुआवजा व साप्ताहिक निरीक्षण पर रोक लगाने समेत सात प्रमुख मांगों को रखा गया है.
सदस्यों ने बताया है कि संघ लंबे समय से अपनी मांग कर रही है. इसके बावजूद सरकार के द्वारा कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया जा रहा है. संघ के सदस्यों ने राज्य सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की है. मांग नहीं माने जाने पर डीलर संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होगी.
इससे हजारों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ सकती है. बनियापुर में संघ का नेतृत्व वीरेंद्र सिंह बाबा ने किया. प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रभुनाथ मांझी,चंद्रमा सिंह, सोहन राय,ओमप्रकाश राय, योगेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, जगलाल प्रसाद, राधाकृष्ण प्रसाद, सुनैना देवी, लक्ष्मण राम, देवेंद्र पांडेय, अशोक सिंह, देवेंद्र नारायण सिंह, हरेंद्र सिंह, गीता देवी, महंथ पांडेय आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन