दिघवारा में कुत्तों के आतंक से बढ़ी लोगों की परेशानी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2019 7:42 AM

विज्ञापन

दिघवारा : दिघवारा अधीन क्षेत्रों में शीतलहर के प्रकोप से जहां आदमी काफी परेशान हैं. आठ डिग्री तापमान के बीच कुत्तों के आतंक ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा कर रख दिया है और लोग दहशत में जी रहे हैं. पिछले एक सप्ताह के अंदर क्षेत्र के लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों को कुत्ते […]

विज्ञापन

दिघवारा : दिघवारा अधीन क्षेत्रों में शीतलहर के प्रकोप से जहां आदमी काफी परेशान हैं. आठ डिग्री तापमान के बीच कुत्तों के आतंक ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा कर रख दिया है और लोग दहशत में जी रहे हैं. पिछले एक सप्ताह के अंदर क्षेत्र के लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों को कुत्ते ने काट लिया है जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. लोग एंटी रेबीज लेने के लिए निरंतर सरकारी व निजी अस्पतालों का चक्कर लगा रहे हैं.

लिहाजा ठंड के इस मौसम में कुत्तों के आतंक ने लोगों की परेशानियों में और भी इजाफा कर दिया है. विभिन्न कार्यों के लिए अपनी मंजिलों की ओर जा रहे दो दर्जन लोगों से अधिक लोगों को अब तक कुत्तों ने अपना निशाना बनाया है जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं.
मुख्य बाजार में आधा दर्जन से अधिक लोगों को एक ही कुत्ता ने बनाया है अपना निशाना : ऐसे तो प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पागल कुत्ते का आतंक अपने चरम पर है. मगर दिघवारा के मुख्य बाजार में एक पागल कुत्ते का आतंक की चर्चा इन दिनों हर जुबान पर है और लोगों को दिन भर इसी चर्चा में मशगूल देखा जा रहा है.
इस कुत्ते ने अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों को काट लिया है जिससे लोग मुख्य बाजार में घूमने वाले हर कुत्ते से सतर्क होते दिख रहे हैं. यह कुत्ता अब तक क्षेत्र के प्रसिद्ध रंगकर्मी, व्यवसायी समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों को काट लिया है और ऐसे लोग पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से निरंतर सूई लेकर रैबिज बीमारी के खतरे को टालने का प्रयास कर रहे हैं.
प्रखंड के कई क्षेत्रों में पागल कुत्ते के आतंक से दहशत में हैं लोग : ऐसा नहीं है कि सिर्फ दिघवारा बाजार जानेवाले लोगों को कुत्ते ने अपना निशाना बनाया है बल्कि प्रखंड के कई क्षेत्रों में इन दिनों लोग कुत्ते के आतंक से परेशान हैं और दर्जनों लोग कुत्ते के काटने की घटना के शिकार हो चुके हैं.
जिन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा लोगों को काटा है उनमें मुख्य बाजार, शंकरपुर रोड, नकटी देवी रोड, अहिमनपट्टी, उन्हचक, राईपट्टी, हराजी आदि जगहों के लोग शामिल हैं.
कुत्ता काटने के शिकार हुए लोगों की सूची
मोहम्मद फैज अंसारी 18 वर्ष
भोला कुमार 30 वर्ष
दयानंद सिंह 32 वर्ष
राजकुमार राय 50 वर्ष
आकाश कुमार 10 वर्ष
भोला कुमार 17 वर्ष
मुस्कान सिंह 18 वर्ष
आकाश कुमार 14 वर्ष
संदेश कुमार 10 वर्ष
शैलेश पासवान 36 वर्ष
महेश स्वर्णकार 60 वर्ष
मीना कुमारी 45 वर्ष
सुधीर कुमार सिंह 32 वर्ष
रमेश कुमार 32 वर्ष
सीमा कुमारी 19 वर्ष
दिनेश राय 29 वर्ष
मधुसूदन प्रसाद 43 वर्ष
रौनक कुमार 21 वर्ष
विकास कुमार 23 वर्ष
क्या कहते हैं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी
क्षेत्र में इन दिनों कुत्ते के काटने की घटनाओं में इजाफा हुआ है और बड़ी संख्या में लोग हर दिन एंटी रैबीज सूई लेने के लिए अस्पताल पहुंचते देखे जा रहे हैं. अस्पताल में एंटी रैबिज सूई की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है. वोटर कार्ड या आधार कार्ड की छाया प्रति देने पर शिकार हुए लोगों को एंटी रेबीज सूई आसानी से उपलब्ध करा दी जा रही है.
राजकुमार सिन्हा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दिघवारा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन