वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2019 7:41 AM
विज्ञापन
छपरा : शहर के गायत्री मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हो गया. छपरा नगर की मेयर प्रिया देवी ने मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर इस पांच दिवसीय महायज्ञ का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहर के लिए यह एक प्रमुख धार्मिक आयोजन है. […]
विज्ञापन
छपरा : शहर के गायत्री मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हो गया. छपरा नगर की मेयर प्रिया देवी ने मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर इस पांच दिवसीय महायज्ञ का उद्घाटन किया.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहर के लिए यह एक प्रमुख धार्मिक आयोजन है. जहां जिले के विभिन्न प्रखंडों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं. इस आयोजन के उद्घाटन के साथ ही गायत्री पूजा समिति के तत्वावधान में शहर में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी.
यह शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण ने होते हुए कचहरी स्टेशन रोड, सांढ़ा ढ़ाला, मौना चौक, नगर पालिका चौक, थाना चौक आदि क्षेत्रों से होते हुए पुन: मंदिर प्रांगण पहुंची. शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु माथे पर कलश लिये शामिल हुए. वहीं हाथी, घोड़े व बैंड बाजों समेत शोभा यात्रा में एक आकर्षक झांकी भी निकाली गयी.
विदित हो कि महायज्ञ में प्रतिदिन नियमित हवन व यज्ञ के बाद संध्या में प्रवचन माला का आयोजन भी किया जाता है. जहां गायत्री सेवा संस्थान के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं. इस महायज्ञ को लेकर मंदिर परिसर व आस-पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. महायज्ञ के समापन सत्र में सामूहिक यज्ञ के साथ हजारों की संख्या में दीप प्रज्वलित किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










