छत से गिरकर बच्ची की गयी जान, कोहराम

Updated:
विज्ञापन

छपरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ नगर मुहल्ले में मंगलवार की सुबह तीन मंजिला इमारत की छत से गिरकर बच्ची की मौत हो गयी. मृत बच्ची बनियापुर थाना क्षेत्र के डारीबारी निवासी जयप्रकाश की पुत्री आदर्शनी उर्फ गोल्डी बतायी गयी है. वह अपने परिजनों के साथ शहर के प्रभुनाथ नगर में ही रहती थी. […]

विज्ञापन

छपरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ नगर मुहल्ले में मंगलवार की सुबह तीन मंजिला इमारत की छत से गिरकर बच्ची की मौत हो गयी. मृत बच्ची बनियापुर थाना क्षेत्र के डारीबारी निवासी जयप्रकाश की पुत्री आदर्शनी उर्फ गोल्डी बतायी गयी है. वह अपने परिजनों के साथ शहर के प्रभुनाथ नगर में ही रहती थी. बच्ची के छत से गिरने के बाद मुहल्ले में शोर मचने लगा. इसके बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में घर के बगल में एक निजी क्लिनिक में ले गये.

आपके शहर में

विज्ञापन
जहां के चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल भेज दिया. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार बच्ची अपने छत पर खेल रही थी. इसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वह छत से गिर गयी. इस घटना के बाद बच्ची की माता-पिता व उसके परिजनों को रो-रोकर हाल-बेहाल है. वहीं प्रभुनाथ नगर मुहल्ले में भी इस घटना के बाद लोग काफी आहत हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन