धूप खिलने से मिली राहत बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

Updated:
विज्ञापन

छपरा : मंगलवार को पूर्व के दिनों की अपेक्षा तापमान बेहतर रहा. सुबह आसमान में हल्का कोहरा था. वहीं दिन के नौ बजते ही धूप खिल जाने से लोगो को काफी राहत मिली. स्कूल व कार्यालय जाने वालों को भी कोई खास कठिनाई नहीं हुई. वहीं हल्की सर्द हवाएं रुक-रुक कर चलने से लोगों को […]

विज्ञापन

छपरा : मंगलवार को पूर्व के दिनों की अपेक्षा तापमान बेहतर रहा. सुबह आसमान में हल्का कोहरा था. वहीं दिन के नौ बजते ही धूप खिल जाने से लोगो को काफी राहत मिली. स्कूल व कार्यालय जाने वालों को भी कोई खास कठिनाई नहीं हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन
वहीं हल्की सर्द हवाएं रुक-रुक कर चलने से लोगों को थोड़ी परेशानी जरूर हो रही थी. लेकिन धूप के कारण लोगों को अच्छा महसूस हो रहा था. घर की छतों पर बैठे लोग धूप का आनंद उठा रहें थे. शहर के बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही. क्रिसमस को लेकर शहर के सभी प्रमुख दुकानों में भीड़ नजर आयी. केक कॉर्नर से लेकर गिफ्ट के दुकानों में युवा वर्ग की उपस्थिति रही.
मौसम के खुल जाने से आवागमन भी सामान्य रहा. गुदरी से लेकर मौना चौक के बीच ऑटो का परिचालन भी अन्य दिनों के अपेक्षा बेहतर रहा. शहर के हथुआ मार्केट, साहेबगंज, गुदरी बाजार, मौना बाजार, सांढ़ा बाजार, भगवान बाजार, नगरपालिका चौक आदि क्षेत्रों में सड़कों पर काफी भीड़ नजर आयी. शहर के शिशु पार्क व राजेंद्र स्टेडियम के मैदान में लोग धूप सेंकते नजर आये.
वहीं कार्यालय व घर की बालकोनी में भी लोग समय निकालकर धूप का आनंद ले रहे थे. सरकारी बस स्टैंड में भी चहल-पहल दिखी. विगत तीन चार दिनों से कोहरे के कारण वाहनों के परिचालन पर असर पड़ा था. लेकिन मंगलवार को आसमान साफ होने से लोगों की दिनचर्या फिर से पटरी पर लौट आयी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन