जमीन विवाद में मारपीट एक की मौत, दो जख्मी
Updated at : 22 Nov 2019 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

डोरीगंज(छपरा) : थाना क्षेत्र के बलुआ पिपरा टोला गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में युवक की मौत हो गयी. वहीं दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी दो अन्य लोगों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. मृतक […]
विज्ञापन
डोरीगंज(छपरा) : थाना क्षेत्र के बलुआ पिपरा टोला गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में युवक की मौत हो गयी. वहीं दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी दो अन्य लोगों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. मृतक 35 वर्षीय युवक डोरीगंज थाना क्षेत्र के पिपरा टोला गांव निवासी मैनेजर राय बताया जाता है.
जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर बलुआ पिपरा टोला निवासी मैनेजर राय के खेत को दूसरे पक्ष के कुछ लोग जबरन जुतवा रहे थे, जिसकी सूचना जब युवक को मिली तो वह अपने भाई दारोगा राय व भतीजा कुणाल कुमार के साथ खेत पर पहुंचा और इसका विरोध किया.
तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी, डंडे व रॉड से अचानक हमला कर दिया, जिससे मैनेजर राय व उनके भाई दारोगा राय और भतीजा कुणाल गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया. इलाज के दौरान मैनेजर राय की मौत हो गयी. वहीं जख्मी दारोगा राय व कुणाल का इलाज अभी भी चल रहा है. थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि अभी मृतक के पक्ष से फर्द बयान नहीं आया है. बयान आते ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
दहेज प्रताड़ना का आरोपित गिरफ्तार
तरैया. सरेया बसंत गांव निवासी विनोद राम को बुधवार की रात में तरैया पुलिस ने गिरफ्तार किया. उक्त आरोपित पर मंझोपुर निवासी शिक्षिका सरिता कुमारी ने अपने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने की प्राथमिकी करायी थी. पुलिस ने गुरुवार को उसे जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




