छपरा : आपसी कलह में तीन बच्चों के साथ महिला ने डूब कर दी जान, पति हिरासत में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2019 12:08 PM

विज्ञापन

छपरा : सारण जिले के जलालपुर प्रखंड के कोपा थाना क्षेत्र की रेवाड़ी पंचायत के नवादा मठिया गांव में मंगलवार अहले सुबह ह्दय विदारक घटना सामने आयी है. अपने तीन बच्चों के साथ एक महिला ने डूब कर जान दे दी. इस घटना की खबर सुनने के बाद हर कोई स्तब्ध है. मृतका ब्रजेश राय […]

विज्ञापन

छपरा : सारण जिले के जलालपुर प्रखंड के कोपा थाना क्षेत्र की रेवाड़ी पंचायत के नवादा मठिया गांव में मंगलवार अहले सुबह ह्दय विदारक घटना सामने आयी है. अपने तीन बच्चों के साथ एक महिला ने डूब कर जान दे दी. इस घटना की खबर सुनने के बाद हर कोई स्तब्ध है. मृतका ब्रजेश राय की 30 वर्षीय पत्नी संगीता देवी बतायी जा रही है. वहीं, महिला के साथ डूबे तीन बच्चों में सात वर्षीया सिमरन कुमारी, चार वर्षीय गणेश कुमार तथा दो वर्षीय शत्रुघ्न कुमार शामिल हैं.

स्थानीय लोगों ने बताया कि अहले सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने शव को गड्ढे में तैरते हुए दिखा. एक के बाद एक शव को देख कर ग्रामीण भी हैरत में पड़ गये. ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी. कोपा पुलिस भी मौके पर पहुंच कर शवों को गढ्ढे से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. कोपा पुलिस ने ऐहतियात के तौर पर मृतका के भाइयों के आने तक पति ब्रजेश को हिरासत में ले लिया है. घटनास्थल पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह तथा प्रखंड प्रमुख अखिलेश्वर पासवान पहुंचा चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन