सोनपुर रेलमंडल को 82.52 करोड़ की आमदनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2019 2:23 AM
सोनपुर : पूर्व-मध्य रेल सोनपुर मंडल ने अगस्त, 2019 में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करते हुए 82.52 करोड़ रुपये की आमदनी अर्जित की है. सोनपुर मंडल को अगस्त माह में यात्री यातायात से 39.79 करोड़ रुपये, माल लदान से 36.67 करोड़ रुपये एवं अन्य विविध स्रोतों से 6.06 करोड़ रुपये सहित कुल 82.52 करोड़ रुपये की […]
सोनपुर : पूर्व-मध्य रेल सोनपुर मंडल ने अगस्त, 2019 में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करते हुए 82.52 करोड़ रुपये की आमदनी अर्जित की है. सोनपुर मंडल को अगस्त माह में यात्री यातायात से 39.79 करोड़ रुपये, माल लदान से 36.67 करोड़ रुपये एवं अन्य विविध स्रोतों से 6.06 करोड़ रुपये सहित कुल 82.52 करोड़ रुपये की प्रारंभिक आय प्राप्त हुई, जो पिछले वित्तीय वर्ष के अगस्त माह में प्राप्त कुल आय 72.12 करोड़ रुपये की तुलना में 10.40 करोड़ रुपये अधिक है. सोनपुर मंडल का माल लदान से 36.67 करोड़ रुपये प्राप्त हुए जो कि अगस्त, 2018 में माल लदान से प्राप्त आय 30.67 करोड़ रुपये की तुलना में 06 करोड़ रुपये अधिक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










