बनियापुर में अनंत भगवान की कथा सुनने के िलए पहुंचे श्रद्धालु
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बनियापुर : गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर अनंत चतुर्दशी का पर्व गाजे-बाजे के साथ धूम-धाम से मनाया गया. सुबह से ही श्रद्धालु भक्तों की चहल कदमी से मुख्य बजार गुलजार रहा. श्रद्धालु भक्तों ने अपने सामर्थ्य के अनुसार बाजार से फल, मिठाई, सेवई, आटा, अनंत का धागा आदि की खरीदारी की. अनंत […]
विज्ञापन
बनियापुर : गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर अनंत चतुर्दशी का पर्व गाजे-बाजे के साथ धूम-धाम से मनाया गया. सुबह से ही श्रद्धालु भक्तों की चहल कदमी से मुख्य बजार गुलजार रहा. श्रद्धालु भक्तों ने अपने सामर्थ्य के अनुसार बाजार से फल, मिठाई, सेवई, आटा, अनंत का धागा आदि की खरीदारी की. अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा की गयी. शास्त्री बृजभूषण पांडेय ने बताया कि मान्यता है कि जो भी भक्त पूरे मनोयोग से इस व्रत को करता है, उनके सभी पाप कर्म और कष्ट दूर हो जाते हैं.
आपके शहर में
विज्ञापन
वही धन-धान्य की प्राप्ति होती है. कई गांवों में सार्वजनिक स्थल पर पूरे गांव के लोगों ने एकत्रित होकर कथावाचन का श्रवण किया तो कई जगहों पर लोगों ने अपने घर पर भी अनंत भगवान का कथा वाचन कराया. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा कुश का शेषनाग बनाकर की जाती है. अनंत पर्व को लेकर चारों तरफ दोपहर बाद तक माहौल भक्तिमय बना रहा. किशोर-किशोरियो में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन