महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा नगर निगम

Updated:
विज्ञापन

छपरा : दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत छपरा नगर निगम द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के चंदन समूह के सत्तू के स्टॉल का उद्घाटन किया गया. सत्तू के स्टॉल का उद्घाटन नगर निगम आयुक्त संजय कुमार उपाध्याय द्वारा किया गया. नगर आयुक्त ने कहा कि छपरा नगर निगम के स्वयं […]

विज्ञापन

छपरा : दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत छपरा नगर निगम द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के चंदन समूह के सत्तू के स्टॉल का उद्घाटन किया गया. सत्तू के स्टॉल का उद्घाटन नगर निगम आयुक्त संजय कुमार उपाध्याय द्वारा किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
नगर आयुक्त ने कहा कि छपरा नगर निगम के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार करने में अब कोई दिक्कत नहीं होगी. ये महिलाएं अब स्वावलंबी बनेंगी.
दूसरे शहरों में भी होगी सप्लाइ, ब्रांड बनाने की तैयारी में निगम : चंदन समूह की महिलाओं द्वारा पारंपरिक तरीके से जांता से तैयार किया हुआ सत्तू शहर में बेचा जा रहा है. यहां अगर सब कुछ ठीक रहा, तो महिलाओं द्वारा सत्तू का दूसरे शहरों में भी सप्लाइ किया जायेगा ताकि इनके स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके. साथ ही साथ महिलाओं की आत्मनिर्भरता बनी रहे.
नगर निगम द्वारा महिलाओं के समूह द्वारा सत्तू के उत्पादन को एक बड़ा ब्रांड बनाने की बात कही जा रही है. निगम मिशन प्रबंधक हिमांशु कुमार ने बताया कि यह समूह छपरावासियों के लिए शुद्ध चना सत्तू के लिए हर संभव क्वालिटी मैनेजमेंट करेगी. उद्घाटन के दौरान मौके पर सभी नगर निगम तमाम अधिकारी उपस्थित थे.
जांते से होती है सत्तू की पिसाई : इन महिलाओं ने घर पर जांता से चने का सत्तू तैयार किया है. साथ ही साथ घर पर ही इन्हें पैक करके फिर निगम में स्टॉल लगाकर सत्तू बेचने का कार्य कर रहा है.
वहीं उत्पाद की गुणवत्ता को नगर निगम के सिटी मिशन मैनेजर द्वारा उनके घर पर जाकर जांचा जा रहा है. साथ ही शुद्धता को परखा जा रहा है. इसके बाद इन्हें बेचने को कहा जा रहा है. पहले दिन इन महिलाएं 20 किलो सत्तू तैयार करके घर से लायी थीं.
स्टाॅल लगने के आधे घंटा बाद ही सारा सत्तू बिक गया. सत्तू की कीमत नगर निगम अधिकारियों ने तय की है. शुद्ध चने के सत्तू की कीमत ₹120 प्रति किलो रखा गया है. महिलाओं ने बताया कि धीरे-धीरे उनका यह स्वरोजगार आगे बढ़ेगा वहीं निगम के अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं का स्टॉल शहर के अन्य जगहों पर लगाने के लिए नगर निगम उन्हें जगह देगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन