मुख्य पार्षद ने बचायी अपनी कुर्सी, कड़ी सुरक्षा के बीच हुई सदन की कार्यवाही
Updated at : 03 Jul 2019 1:58 AM (IST)
विज्ञापन

मढ़ौरा : मढ़ौरा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद पद के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई. चर्चा के बाद कराये गये गुप्त मतदान में मुख्य पार्षद ने अपनी कुर्सी बचा ली जबकि उप मुख्य पार्षद को कुर्सी गंवानी पड़ी. नगर सरकार भवन में निर्धारित समय के अनुसार चाक-चौबंद सुरक्षा […]
विज्ञापन
मढ़ौरा : मढ़ौरा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद पद के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई. चर्चा के बाद कराये गये गुप्त मतदान में मुख्य पार्षद ने अपनी कुर्सी बचा ली जबकि उप मुख्य पार्षद को कुर्सी गंवानी पड़ी. नगर सरकार भवन में निर्धारित समय के अनुसार चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सदन की कार्यवाही प्रारंभ हुई.
नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार एवं अंचल पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह की उपस्थिति में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान 16 पार्षदों में आठ पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में हिस्सा लिया.
इसके बाद नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार के द्वारा गुप्त मतदान की प्रक्रिया शुरू करायी गयी. इसमें मुख्य पार्षद ललन राय के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के विपक्ष में आठ पार्षदों ने मतदान किया जबकि एक पार्षद ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया और सात पार्षदों का मत इनवैलिड करार दिया गया.
इस तरह से मुख्य पार्षद के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया. वहीं उप मुख्य पार्षद विपिन बिहारी सिंह के विरुद्ध गोपनीय मतदान में अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में नौ सदस्यों ने मतदान किया. उपमुख्य पार्षद के पक्ष में एक मत पड़े जबकि 6 पार्षदों के मत इनवैलिड करार दिया गया.
कार्यपालक पदाधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मतदान पूरी पारदर्शिता और शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ. मतदान से पूर्व मंगलवार के सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता पार्षद रंजीत सिंह ने की. सदन में अंचल पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष राम बालेश्वर राय भी उपस्थित रहे. सदन से बाहर प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




