कॉलेजों में स्नातक स्पेशल परीक्षा का प्रैक्टिकल शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2019 1:57 AM
विज्ञापन
छपरा : स्नातक पार्ट वन स्पेशल परीक्षा के अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार प्रैक्टिकल की परीक्षा प्रारंभ हो गयी. यह परीक्षा छात्रों की संख्या व क्रमांक के अनुसार छह जुलाई तक होगी. मंगलवार को विज्ञान के अंतर्गत भौतिक, रसायन शास्त्र, बॉटनी, जूलॉजी व आइएफएफ विषय की परीक्षा हुई. वहीं कला में मनोविज्ञान, […]
विज्ञापन
छपरा : स्नातक पार्ट वन स्पेशल परीक्षा के अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार प्रैक्टिकल की परीक्षा प्रारंभ हो गयी. यह परीक्षा छात्रों की संख्या व क्रमांक के अनुसार छह जुलाई तक होगी. मंगलवार को विज्ञान के अंतर्गत भौतिक, रसायन शास्त्र, बॉटनी, जूलॉजी व आइएफएफ विषय की परीक्षा हुई. वहीं कला में मनोविज्ञान, भूगोल, गृहविज्ञान व संगीत की परीक्षा ली गयी.
जेपीयू द्वारा कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के लिए विशेष परीक्षकों की नियुक्ति की गयी है. कुलपति प्रो हरिकेश सिंह ने प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान अवैध वसूली की रोकथाम को लेकर विशेष निर्देश दिया है जिसके तहत सभी केंद्रों पर प्राचार्य अलर्ट दिखे. छात्र -छात्राओं ने प्रैक्टिकल बुक जमा की साथ ही वाइवा भी दिया. छात्रों का विषयवार परीक्षा शेड्यूल कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित कर दिया गया है.
प्रैक्टिकल परीक्षा पूरी होते ही 10 जुलाई तक रिजल्ट का प्रकाशन कर दिया जायेगा. सारण में प्रैक्टिकल परीक्षा राजेंद्र कॉलेज, जगदम कॉलेज, रामजयपाल कॉलेज, गंगा सिंह कॉलेज, पीसी साइंस कॉलेज, जेपीएम कॉलेज, एचआर कॉलेज अमनौर व पीआर कॉलेज सोनपुर में हो रही है. संगीत के प्रैक्टिकल के लिए जेपीयू के सभी कॉलेजों का केंद्र जेपीएम कॉलेज में बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










