बरातियों की मौत के बाद आनन-फानन में हुई शादी और दुल्हन की विदाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2019 6:41 AM
मीरगंज : दो बरातियों की मौत से मटिहानी नैन में सन्नाटा पसर गया. बरात में आये लोग दहशत से रात में ही भागने लगे. गांव में अफरातफरी मच गयी. आनन-फानन में शादी संपन्न करवायी गयी व सुबह होते ही वधू की विदाई कर दी गयी. मृतक दूल्हे के दोस्त बताये जाते हैं. उनकी मौत से […]
मीरगंज : दो बरातियों की मौत से मटिहानी नैन में सन्नाटा पसर गया. बरात में आये लोग दहशत से रात में ही भागने लगे. गांव में अफरातफरी मच गयी. आनन-फानन में शादी संपन्न करवायी गयी व सुबह होते ही वधू की विदाई कर दी गयी. मृतक दूल्हे के दोस्त बताये जाते हैं. उनकी मौत से दोनों पक्षों को गहरा सदमा पहुंचा है. परिजनों व रिश्तेदारों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व समाजसेवी दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने में लगे हुए हैं. वहीं, हादसा को अंजाम देनेवाला स्कॉर्पियो व चालक कहां के थे, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










