पिकअप वैन पलटने से दर्जनों लोग घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मांझी : मांझी दरौली पथ पर रणपट्टी गांव के समीप पिकअप वैन गड्डे में पलट गयी. जिसमें सवार दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल कर सिसवन व ताजपुर के निजी अस्पताल में […]
विज्ञापन
मांझी : मांझी दरौली पथ पर रणपट्टी गांव के समीप पिकअप वैन गड्डे में पलट गयी. जिसमें सवार दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल कर सिसवन व ताजपुर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गये. घायलों में सबसे ज्यादा महिला और बच्चे शामिल है.
आपके शहर में
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष ददन राय पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गये. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रघुनाथ थाना क्षेत्र के गभीडार गांव निवासी मनोज कुमार के घर से बलिया गंगा नदी गोहार में गये थे. गंगा गोहार के लौटने के क्रम में चालक अपना नियंत्रण खो गया और गड्ढे में गाड़ी जा गिरा.
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक नशे की हालत में था. इस कारण वह अपना नियंत्रण खो दिया. घटना में एक महिला व एक बच्चे की हालत गंभीर बतायी जाती है. दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सीवान भेजा गया है. मांझी पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन