किसान चौपाल में किसानों को दी गयी योजनाओं की जानकारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

छपरा (सदर) : सरकार के बामेती के कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को जिले के सभी 20 प्रखंडों के एक-एक पंचायतों के चयनित गांवों में किसान चौपाल का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कृषि विभाग के पदाधिकारियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सरकार की किसानों के हित में चलायी जाने वाली विभिन्न कृषि हित […]
विज्ञापन
छपरा (सदर) : सरकार के बामेती के कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को जिले के सभी 20 प्रखंडों के एक-एक पंचायतों के चयनित गांवों में किसान चौपाल का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कृषि विभाग के पदाधिकारियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सरकार की किसानों के हित में चलायी जाने वाली विभिन्न कृषि हित योजनाओं की जानकारी दी गयी.
वहीं किसानों की समस्याओं को भी पदाधिकारियों ने सुना. साथ ही विभाग के द्वारा उपलब्ध कराये गये विहित प्रपत्र को भी किसानों ने भरकर स्थानीय पदाधिकारियों को सौंपा. दरियापुर प्रखंड के पिरारी डीह गांव में आयोजित किसान चौपाल में सारण के संयुक्त कृषि निदेशक विज्येंद्र कुमार चौधरी ने उपस्थित किसानों से कहा कि सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का सदुपयोग कर अपनी स्थिति को सुदृढ़ करें.
इस दौरान उपस्थित किसानों के द्वारा भैंसा लोटन से गंडक नहर के माध्यम से विगत एक वर्ष से पानी नहीं छोड़े जाने तथा नीलगाय व जंगली सूअर द्वारा फसलों को बर्बाद किये जाने की समस्या को किसानों ने प्रमुखता से रखा. इस पर संयुक्त कृषि निदेशक ने कहा कि वे संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से बात कर किसानों की समस्याओं को वरीय पदाधिकारियों के पास पहुंचायेंगे. इस अवसर पर उप निदेशक मिट्टी जांच विनय कुमार पांडेय, असिस्टेंट डायरेक्टर प्लांट प्रोटेक्शन अरविंद कुमार सिंह आदि ने सरकार द्वारा किसानों के हित में चलायी जाने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










