विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का मामला दर्ज

छपरा : पेटढ़िया निवासी व विवाहिता के पिता शत्रुघ्न सिंह ने सीजेएम कोर्ट में मामला दाखिल कराया है. इसमें अपनी पुत्री कविता के पति एकमा के परसागढ़ निवासी पप्पू पटेल उसके पिता केदार पटेल, मां, भाई व बहन को आरोपित किया है. कहा है कि उनकी पुत्री को उसके पति और परिजन मायके से एक […]
छपरा : पेटढ़िया निवासी व विवाहिता के पिता शत्रुघ्न सिंह ने सीजेएम कोर्ट में मामला दाखिल कराया है. इसमें अपनी पुत्री कविता के पति एकमा के परसागढ़ निवासी पप्पू पटेल उसके पिता केदार पटेल, मां, भाई व बहन को आरोपित किया है. कहा है कि उनकी पुत्री को उसके पति और परिजन मायके से एक लाख और बाइक लाने के लिए हमेशा दबाव देते थे.
कई बार वहां जाकर उसके पति व ससुराल वालों से आरजू-मिन्नत की जाती, तो वे लोग चुप हो जाते. लेकिन कुछ दिन बाद फिर वे लोग अपनी जिद पर आ उनकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगते थे. 5 मई को उन्हें सूचना मिली कि उनकी पुत्री की हत्या कर दी गयी है. सूचना पर जब वे लोग पुत्री के ससुराल गये तो घर में पुत्री समेत कोई भी सदस्य उपस्थित नहीं था.
लोगों ने बताया कि उनकी पुत्री की हत्या करने के बाद सभी सदस्य शव के साथ ही घर से गायब हो गये हैं. सीजेएम ने इस मामले में थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर अंतिम रिपोर्ट को प्रस्तुत करने का आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










