पैसेंजर ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Updated at : 14 May 2019 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन से कटकर युवक की मौत

मांझी : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड पर स्थित मांझी रेलवे स्टेशन के पास छपरा-बलिया पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत सोमवार को हो गयी. मृतक की पहचान कर ली गयी है. वह दाउदपुर थाना क्षेत्र के मदनसाठ गांव निवासी हरेराम सिंह का 19 वर्षीय पुत्र जुगनू सिंह है. मांझी थाने की पुलिस […]

विज्ञापन

मांझी : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड पर स्थित मांझी रेलवे स्टेशन के पास छपरा-बलिया पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत सोमवार को हो गयी. मृतक की पहचान कर ली गयी है. वह दाउदपुर थाना क्षेत्र के मदनसाठ गांव निवासी हरेराम सिंह का 19 वर्षीय पुत्र जुगनू सिंह है.

मांझी थाने की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने मृतक के पॉकेट से मांझी से फेफना जंक्शन के जेनरल टिकट के अलावा कुछ रुपये बरामद किये हैं.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जुगनू अपनी मां से बलिया जाने की बात कह कर घर सुबह निकला था. इसी बीच मांझी स्टेशन पर एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना परिजनों को मिली. इस सूचना के आधार पर स्टेशन पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की. इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और मातम का माहौल है.
बुझ गया घर का चिराग गांव में छाया मातम
दाउदपुर थाना क्षेत्र के मदनसाठ गांव निवासी जुगुनू अपने घर का इकलौता पुत्र था. जुगुनू के पिता लुधियाना में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं. मां तथा छोटी बहन जूली दहाड़ मार कर रो रही थीं. दोनों के चीत्कार से वहां मौजूद लोगों की भी आंखों से आंसू निकल रहे थे. बहन एक ही रट लगा रही थी अब केकरा के हम राखी बानेहम हे भगवान तू इ का…? इतना ही कह कर बहन और मां दोनों बेहोश हो जा रही थीं.
थाने में निशा ने पति के खिलाफ की थी शिकायत
शिक्षिका के भाई राजीव रंजन की माने तो पति राकेश के द्वारा निशा को प्रताड़ित करने से वह आजीज होकर 4 अप्रैल 2019 को बैकुंठपुर थाने को लिखित शिकायत देकर पति पर कार्रवाई की अपील की.
पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं होने के कारण वह चार मई को अपनी बेटी काव्या के साथ भाई के पास हजारीबाग चली गयी. उसके बाद सात मई को राकेश हजारीबाग गये और उसे समझाकर दिघवा दुबौली स्कूल लेकर चले आये.
क्या है पूरा मामला : पूर्वी चंपारण के डुमरियां गांव के रहने वाले राघव सिंह की बेटी निशा कुमारी की शादी सारण जिले के इसुआपुर थाने के परसौनी गांव के परशुराम सिंह के बेटे राकेश कुमार सिंह पिंटू के साथ 2012 में हिंदू रीति-रिवाज के अनुरूप हुई थी.
शादी के बाद से निशा अपने पति के साथ हजारीबाग (झारखंड) में रहने लगी. इस दौरान उसने बेटी कव्या को जन्म दिया. वर्ष 2015 में दोनों गांव चले आये. गांव में आने के साथ ही दहेज में दो लाख की राशि व बाइक के लिए प्रताड़ित करने लगे. वह परिवार की प्रताड़ना सहती रही. परिजनों को अपने पिता की मौत तथा भाई की लाचारी को बताती रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन