सारण के माधोपुर गांव में पहुंचा बाघ, हड़कंप
Updated at : 20 Apr 2019 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

रसूलपुर (एकमा) : स्थानीय थाना क्षेत्र की चनचौरा पंचायत के माधोपुर गांव में बाघ के आने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया है. वन विभाग के पदाधिकारियों ने पदचिह्न देखकर चीते या बाघ के होने की पुष्टि करते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है. वन विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार की […]
विज्ञापन
रसूलपुर (एकमा) : स्थानीय थाना क्षेत्र की चनचौरा पंचायत के माधोपुर गांव में बाघ के आने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया है. वन विभाग के पदाधिकारियों ने पदचिह्न देखकर चीते या बाघ के होने की पुष्टि करते हुए
ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है. वन विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार की देर रात जांच पड़ताल भी की थी. वनरक्षी विश्वबंधु ने बताया कि गंडक नहर के आसपास बाघ जैसे जानवर के पंजों का निशान पाया गया है.
ग्रामीणों को सतर्क और सावधान रहने की हिदायत दे दी गयी है. वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि पंजे के निशान पर अनुमान है कि बाघ या चीते जैसे किसी जंगली जानवर गंडक नहर के आसपास अपना बसेरा बनाया है. वन विभाग कर्मी के अनुसार जरूरी नहीं कि वह बाघ अथवा चीता ही हो. शुक्रवार की दोपहर एक स्वास्थ्यकर्मी की नजर बाघ पर पड़ी, जिसकी तस्वीर लेकर उसने गांव वालों को भेजा. जिसके बाद गांव व आस-पास के इलाकों के लोग भयभीत हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




