छपरा : शराब के साथ सिपाही समेत दो धराये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2019 9:47 AM

विज्ञापन

छपरा : शहर के रूपगंज मुहल्ले से पुलिस ने 2700 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाजों में छपरा जिला पुलिस बल का सिपाही सुशील कुमार भी शामिल है. वहीं, एक अन्य धंधेबाज की पहचान नगर थाने के छोटा तेलपा निवासी सलाउद्दीन के रूप में की गयी है. एसपी […]

विज्ञापन
छपरा : शहर के रूपगंज मुहल्ले से पुलिस ने 2700 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाजों में छपरा जिला पुलिस बल का सिपाही सुशील कुमार भी शामिल है. वहीं, एक अन्य धंधेबाज की पहचान नगर थाने के छोटा तेलपा निवासी सलाउद्दीन के रूप में की गयी है. एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि पुलिस ने एक ट्रक से 304 पेटी में शराब बरामद की और दो लोगों को गिरफ्तार किया. सलाउद्दीन के पास से 25 हजार रुपये व मोबाइल बरामद किये गये. वहीं, सिपाही सुशील के पास सिम सहित मोबाइल सेट बरामद किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन