सारण : जेपी पीठ की होगी स्थापना : राज्यपाल
Updated at : 12 Oct 2018 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सारण) : सारण के जयप्रकाश विश्वविद्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण पीठ की स्थापना की जायेगी. जेपी को समर्पित इस पीठ में छात्रों को लोकनायक पर शोध का अवसर प्राप्त होगा. राज्यपाल लालजी टंडन ने सारण के सिताबदियारा में आयोजित जयप्रकाश नारायण जयंती समारोह के अवसर पर जेपी पीठ स्थापित किये जाने की घोषणा करते […]
विज्ञापन
छपरा (सारण) : सारण के जयप्रकाश विश्वविद्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण पीठ की स्थापना की जायेगी. जेपी को समर्पित इस पीठ में छात्रों को लोकनायक पर शोध का अवसर प्राप्त होगा. राज्यपाल लालजी टंडन ने सारण के सिताबदियारा में आयोजित जयप्रकाश नारायण जयंती समारोह के अवसर पर जेपी पीठ स्थापित किये जाने की घोषणा करते हुए लोकनायक को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि लोकनायक के आदर्श और उनके विचार आज की पीढ़ी को नयी ऊर्जा प्रदान करते हैं.
उन्होंने कहा कि जेपी के साथ उन्हें भी रहने का मौका मिला है. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सिताबदियारा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने के लिए सतत प्रयास करने की बात कही. उन्होंने बताया कि जेपी जन्मस्थली पर राष्ट्रीय संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




