छपरा : स्वर्ण व्यवसायी के पुत्र की गोली मारकर हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
छपरा : अमनौर बस स्टैंड स्थित एक दुकान पर चाय पी रहे व्यवसायी के 25 वर्षीय पुत्र को अपराधियों ने गोली मार दी. स्थानीय लोग घायल युवक को पीएचसी ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसकी पहचान अमनौर बाजार निवासी व स्वर्ण व्यवसायी शंभु साह के पुत्र पप्पू कुमार साह के […]
विज्ञापन
छपरा : अमनौर बस स्टैंड स्थित एक दुकान पर चाय पी रहे व्यवसायी के 25 वर्षीय पुत्र को अपराधियों ने गोली मार दी. स्थानीय लोग घायल युवक को पीएचसी ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
उसकी पहचान अमनौर बाजार निवासी व स्वर्ण व्यवसायी शंभु साह के पुत्र पप्पू कुमार साह के रूप में हुई. हत्या की खबर मिलते ही गुस्साये लोगों ने शव को अस्पताल से स्ट्रेचर पर लाद कर एसएच-73 अमनौर चौक पर जाम लगा दिया. देखते-ही-देखते व्यवसायियों ने दुकानें बंद कर सड़क पर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया. एसपी हरकिशोर राय के आश्वासन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन