सारण : चाउमीन खाने से बच्चों समेत 22 बीमार

Updated at : 03 Sep 2018 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
सारण : चाउमीन खाने से बच्चों समेत 22 बीमार

पानापुर (सारण) : थाना क्षेत्र के बगडीहा नट टोले में दूषित चाउमीन व छोला खाने से 21 बच्चों सहित 22 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गये. सूचना मिलते ही पीएचसी से चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंच गयी. एक युवक और तीन बच्चों की स्थिति चिंताजनक बनी है. शनिवार को एक ठेला वाला गांव […]

विज्ञापन
पानापुर (सारण) : थाना क्षेत्र के बगडीहा नट टोले में दूषित चाउमीन व छोला खाने से 21 बच्चों सहित 22 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गये. सूचना मिलते ही पीएचसी से चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंच गयी. एक युवक और तीन बच्चों की स्थिति चिंताजनक बनी है. शनिवार को एक ठेला वाला गांव में घूम-घूम कर चाउमीन और छाेला बेच रहा था, जिसे खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. दूषित खाना खाने से सुरेश नट की पुत्री गुंजा कुमारी और चंदेश्वर नट की सात वर्षीया पुत्री रजनी कुमारी को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई. परिजनों ने इन दोनों का इलाज निजी डॉक्टर से कराना शुरू किया. इस बीच रविवार की सुबह देखते-ही-देखते इस टोले के 21 बच्चों सहित 22 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गये.
दूषित पानी पीने से दर्जनों छात्र हो गये बीमार
सिलाव (नालंदा). प्रखंड अंतर्गत बड़ाकर पंचायत के उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय में रविवार को झाग भरा पानी पीने से दर्जनों बच्चे पेट दर्द व माथा दर्द से परेशान हो गये. शिकायत के बाद आनन-फानन में 16 बच्चों को पीएचसी में भर्ती किया गया. इलाज के बाद सभी को उनके अभिभावक को सौंप दिया गया. पीएसी प्रभारी डॉ अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि सभी को पानी पीने के बाद माथा में दर्द व पेट में दर्द का शिकायत थी, जिसे इलाज कर सकुशल घर वापस भेज दिया गया है.
इधर, सूचना मिलते ही पूरे सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया. अभिभावक के साथ अनुमंडल से जिला तक के पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया. आनन फानन में पदाधिकारी घटना स्थल पर जाकर निरीक्षण किया. निरीक्षण करने गये एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि सभी बच्चे सही सलामत हैं.
बताया कि जांचोपरांत विद्यालय में लगा पेयजल टंकी में दवा का सिरिंज मिला है. इसकी जांच की जा रही है. इस विद्यालय के सहायक शिक्षक सह सीआरसी अवधेश कुमार ने बताया कि जो दवा का सिरिंज टंकी में मिला है. वह वर्तमान में डाला गया है या पहले से ही है जाच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन