गांधी चौक से भगवान बाजार के बीच 60 जगहों पर टूटे हैं नालों के स्लैब, बनी रहती है दुर्घटना की आशंका

छपरा : शहर की सड़कों पर कितने गड्ढे हैं और सड़कों के बीचोंबीच या दोनों ओर बने नाले और फुटपाथों पर कितने जगह स्लैब टूटे हैं यह गिनती करना आजकल बहुत आसान हो गया है. यदि आपको यकीन न हो तो छपरा के गांधी चौक से लेकर गुदरी तक टूटे हुए स्लैब के आंकड़ों को […]
छपरा : शहर की सड़कों पर कितने गड्ढे हैं और सड़कों के बीचोंबीच या दोनों ओर बने नाले और फुटपाथों पर कितने जगह स्लैब टूटे हैं यह गिनती करना आजकल बहुत आसान हो गया है. यदि आपको यकीन न हो तो छपरा के गांधी चौक से लेकर गुदरी तक टूटे हुए स्लैब के आंकड़ों को गिनने सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर जरूर निकलें. छपरा शहर से गुजरने वाले इस मार्ग में आपको 60 से भी ज्यादा टूटे स्लैब, बिना ढक्कन वाले मैनहोल नजर आ जायेंगे. इनमें से लगभग एक दर्जन टूटे स्लैब और खुले नालों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है. पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए तो यह जानलेवा भी है उसके बाद भी इसे दुरुस्त किये जाने के प्रति नगर निगम लापरवाह नजर आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










