हथियार का भय दिखा टावर कर्मी से मारपीट कर लूटपाट

Updated at : 24 Aug 2018 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार का भय दिखा टावर कर्मी से मारपीट कर लूटपाट

तरैया : थाना क्षेत्र के नेवारी गांव निवासी अशोक राय के पुत्र मुन्ना कुमार यादव को पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया. इस संबंध में सहजीतपुर थाना क्षेत्र के नजीबा गांव निवासी कामेश्वर कुमार यादव ने तरैया थाने में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि 26 […]

विज्ञापन

तरैया : थाना क्षेत्र के नेवारी गांव निवासी अशोक राय के पुत्र मुन्ना कुमार यादव को पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया. इस संबंध में सहजीतपुर थाना क्षेत्र के नजीबा गांव निवासी कामेश्वर कुमार यादव ने तरैया थाने में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि 26 अप्रैल, 2018 को नेवारी गांव निवासी गति राय के पुत्र के तिलक समारोह में शामिल होने आये हुए थे.

तिलक समारोह से मेरी बाइक चोरी हो गयी. इसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी. 22 अगस्त, 2018 को दोपहर में अपने साथी नितेश यादव के साथ तरैया चौक पर आया हुआ था तो देखा कि मेरी बाइक एक व्यक्ति चलाकर नेवारी की तरफ जा रहा था. बाइक को पहचान कर उस व्यक्ति का नाम पूछा तो मुन्ना कुमार यादव, पिता अशोक राय नेवारी बताया. उसके बाद तरैया थाना पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने मुन्ना को मौके पर पकड़ लिया. मुन्ना ने पुलिस को कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया है. पुलिस बाइक को जब्त कर मुन्ना को गुरुवार को जेल भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन