दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Updated:
विज्ञापन

परसा : दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने एक 24 वर्षीया विवाहिता की हत्या कर शव को जलाकर गायब कर दिया. मृतका परसा थाना क्षेत्र के बभनगांवा निवासी संजय सिंह की 24 वर्षीया पत्नी प्रतिमा थी. उसकी हत्या की सूचना किसी ने इसुआपुर के मानपुरसौली स्थित मायके वालों को दी. सूचना […]

विज्ञापन

परसा : दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने एक 24 वर्षीया विवाहिता की हत्या कर शव को जलाकर गायब कर दिया. मृतका परसा थाना क्षेत्र के बभनगांवा निवासी संजय सिंह की 24 वर्षीया पत्नी प्रतिमा थी. उसकी हत्या की सूचना किसी ने इसुआपुर के मानपुरसौली स्थित मायके वालों को दी. सूचना मिलने के साथ ही मृतका के पिता इसुआपुर थानाक्षेत्र के मानपुरसौली निवासी अवधेश प्रसाद एवं उनकी पत्नी एवं अन्य पीड़ित महिला-पुरुष सहित कई परिजन बभनगांवा पहुंचे, जहां अपनी पुत्री को गायब पाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना की जानकारी देने मृतका के पिता थाना पहुंचे तथा घटना की जानकारी थानाध्यक्ष को दी. मृतका के पिता अवधेश प्रसाद ने थानाध्यक्ष को बताया कि उसने अपनी पुत्री प्रतिमा की शादी ढाई साल पहले हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार बभनगांवा निवासी दारोगा प्रसाद के पुत्र संजय सिंह से की थी.

. शादी के समय से ही ससुराल वालों ने लगातार दहेज के रूप में चार पहिया वाहन की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू किया. अंत में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी तथा शव को जला दिया. हत्या के इस मामले में मृतक के पिता ने मृतका के पति संजय सिंह, सास भगवती देवी, ननद रिंकू देवी, रेणु देवी, ननदोसी मुकुन प्रसाद, जीतेंद्र सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन