एकमा : गैंगरेप की घटना के बाद स्कूल में लगा ताला

Updated at : 09 Jul 2018 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
एकमा : गैंगरेप की घटना के बाद स्कूल में लगा ताला

500 बच्चों के भविष्य पर ग्रहण एकमा : थाना क्षेत्र के परसागढ़ में जिस दीपेश्वर बाल निकेतन में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है, उसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं के भविष्य पर ग्रहण लग गया है. परसागढ़ के दीपेश्वर बाल निकेतन में करीब 500 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे. विद्यालय में गैंगरेप जैसी […]

विज्ञापन
500 बच्चों के भविष्य पर ग्रहण
एकमा : थाना क्षेत्र के परसागढ़ में जिस दीपेश्वर बाल निकेतन में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है, उसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं के भविष्य पर ग्रहण लग गया है.
परसागढ़ के दीपेश्वर बाल निकेतन में करीब 500 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे. विद्यालय में गैंगरेप जैसी संगीन वारदात के बाद लोगों में चर्चा है कि विद्यालय में ताला लटक जायेगा. इस विद्यालय का निबंधन था या नहीं, इस बारे में भी कोई खुल कर बता नहीं रहा है. अपने भविष्य को लेकर इस विद्यालय के बच्चे भी आशंकित हैं.
आगे क्या होगा, बच्चों को क्या करना चाहिए, यह बताने वाला भी कोई नहीं है. रविवार को प्रभात खबर की टीम जब इस विद्यालय का जायजा लेने पहुंची तो दीपेश्वर बाल निकेतन में पढ़नेवाले कुछ बच्चे मिले. विद्यालय में ताला लटका था. इसी विद्यालय में पढ़ रहे जब एक बच्चे से हमने बात की तो उसने बताया कि यह सब सुनकर अचरज में हैं. विद्यालय में ऐसा हो सकता है, कभी सोचा नहीं था.
अब भी इन सब बातों पर विश्वास नहीं हो रहा. वहीं एक लड़की जो इसी विद्यालय में पढ़ रही है, उसने बताया कि प्रिंसिपल सर को फंसाया जा रहा है वो ऐसे नहीं थे. वहीं बड़े-बड़े ओवी वैन, मीडिया कर्मी और पुलिस की गाड़ियों की आवाजाही रविवार को शनिवार की अपेक्षा कुछ कम रही. विद्यालय के समीप आवाजाही कम दिखी .
घटना के बाद शर्मसार हुई एकमा की माटी
परसागढ़ के दीपेश्वर बाल निकेतन में गैंगरेप की वारदात के खुलासे के बाद एकमा की माटी कलंकित हो गयी है. हालांकि दबे जुबान ही सही लेकिन स्थानीय लोग अब यह मानने लगे है कि सब कुछ वैसा नहीं है जैसा पहले दिन था. परसागढ़ जो राहुल सांकृत्यायन की कर्मभूमि रही है.
सारण के गौरव से देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का नाम जुड़ा है. ऐसे में सारण की धरती पर ऐसे घृणित वारदात के होने से लोग शर्मिंदा हैं. एकमा समेत परसागढ़ के लोगों को पुलिस समेत सारण एसपी हरकिशोर राय पर पूरा भरोसा है. लोगों को भरोसा है कि पुलिस जल्दी ही दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी.
प्राचार्य की पत्नी बोली – मेरे पति को फंसाया जा रहा है
गैंगरेप में अभियुक्त बनाये गये आरोपित प्रिंसिपल उदय कुमार उर्फ मुकुंद जी की पत्नी नित्या देवी ने कहा कि उनके पति को फंसाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जो लड़की गैंगरेप का इल्जाम लगा रही है उसके पिता खुद ही आपराधिक प्रवृति का है. जो हाल ही में जेल से छूटकर आया है.
सबने बहुत सोंच समझकर यह इल्जाम लगाया है और मेरे पति व बेटे को फंसाया है. बहरहाल इस पूरे मामले का सच जो भी हो वह तो आनेवाले समय में सामने आयेगा. मगर इतना तय है कि एकमा की इस गैंगरेप को सुलझाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन