छपरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों को एटीएम कार्ड से खाना-नाश्ता का पैसा भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों को एटीएम कार्ड से खाना-नाश्ता का पैसा भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध होगी. सफर के दौरान यात्रियों को खाने पीने की सामान खरीदने के बाद नकद राशि भुगतान करने के झंझट से मुक्ति मिल जायेगी. इतना ही नहीं, अधिक राशि की […]
छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों को एटीएम कार्ड से खाना-नाश्ता का पैसा भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध होगी. सफर के दौरान यात्रियों को खाने पीने की सामान खरीदने के बाद नकद राशि भुगतान करने के झंझट से मुक्ति मिल जायेगी. इतना ही नहीं, अधिक राशि की वसूली करने की शिकायतों पर भी नियंत्रण हो सकेगा. ट्रेन से सफर करते समय रूपये लेकर चलने पर यात्रियों को चोरी होने का डर बना रहता है.
इससे भी यात्रियों को निजात दिलाने की दिशा में यह कदम सार्थक साबित होगी. ऑनलाइन भुगतान करने वाले यात्रियों को बिल भी मिलेगा. बिल नहीं मिलने की स्थिति में यात्री वेंडर के खिलाफ शिकायत कर सकेंगे और कार्रवाई करने में रेलवे प्रशासन को सहुलियत होगी. प्रत्येक ट्रेनों में कम से कम दस पीओएस मशीन की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना स्वीकृत की गयी है और इसकी जिम्मेदारी आईआरसीटीसी को दिया गया है. इस माह के अंत तक सभी ट्रेनों में यह सुविधा उपलब्ध कराने की योजना बनायी गयी है. प्रारंभिक तौर पर छपरा से गुजरने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट ट्रेन, छपरा से खुलने वाली गंगा कावेरी सुपर फास्ट ट्रेन में यह सुविधा शुरू कर दिया गया है. वैशाली सुपर फास्ट ट्रेन तथा स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट ट्रेन में इस माह के अंत तक पीओएस मशीन की सुविधा उपलब्ध करा दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




