टेंट व्यवसायी की गोली मार हत्या
मांझी : थाना क्षेत्र के मटियार उच्च विद्यालय परिसर में अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इंजीनियर के पिता को मौत के घाट उतार दिया. घटना गुरुवार की अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे की है. इंजीनियर मो मुश्ताक सांईं के पिता शौकत सांईं उर्फ ढुल्लू सांई की पहचान क्षेत्र में टेंट व्यवसायी तथा पाॅल्ट्री […]
मांझी : थाना क्षेत्र के मटियार उच्च विद्यालय परिसर में अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इंजीनियर के पिता को मौत के घाट उतार दिया. घटना गुरुवार की अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे की है. इंजीनियर मो मुश्ताक सांईं के पिता शौकत सांईं उर्फ ढुल्लू सांई की पहचान क्षेत्र में टेंट व्यवसायी तथा पाॅल्ट्री फार्म के संचालक के रूप में है. पचास वर्षीय शौकत अली उर्फ ढुल्लू सांईं की हत्या हथियार से लैस अज्ञात अपराधियों ने उस समय कर दी, जब वह सुबह में अपने घर से पाॅल्ट्री फार्म पर जा रहे थे.
आपके शहर में
पहले से घात लगाये अपराधियों ने गोलियों से भून डाला. घटना शौकत अली के घर से महज एक सौ मीटर की दूरी पर हुई. गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुन कर गहरी नींद में सो रहे लोग जगे. लोग कुछ समझ पाते, तब तक अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गये. घटनास्थल पर लोग जब तक पहुंचे तब तक, शौकत अली की मौत हो चुकी थी. शौकत को पांच पुत्री व दो पुत्र हैं. दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है. बड़ा पुत्र इंजीनियर है और वह गुजरात में नौकरी करता है. सबसे छोटा पुत्र घर पर रहकर पढ़ाई करता है.
घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना ग्रामीणों ने दी लेकिन पुलिस ढाई घंटे बाद पहुंची. घटना के ढाई घंटे बाद पहुंची मांझी पुलिस को आक्रोशित लोगों का कोपभाजन बनना पड़ा. लोगों के आक्रोश व स्थिति की गंभीरता से स्थानीय पुलिस ने जिले के वरीय अधिकारियों को अवगत कराया. पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय के निर्देश पर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह पहुंचे. इससे पहले एकमा के पुलिस निरीक्षक, दाउदपुर, एकमा, रसूलपुर, रिविलगंज थानाें की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी. आक्रोशित लोगों ने छपरा-दरौली पथ को ताजपुर-सिसवन के बीच मटियार गांव के पास जाम कर रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए