सो रहे लोगों पर गिरा पेड़, एक की मौत

Updated at : 03 Aug 2017 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
सो रहे लोगों पर गिरा पेड़, एक की मौत

हसनपुरा : एमएचनगर थाना क्षेत्र के उसरी खुर्द (गढ़ही) में एक ही परिवार के चार सदस्यों पर पेड़ गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी, जबकि बहू व पोता गंभीर रूप से घायल हो गये. मृत महिला के बेटे को भी हल्की चोटें आयीं हैं. तीनों घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. […]

विज्ञापन

हसनपुरा : एमएचनगर थाना क्षेत्र के उसरी खुर्द (गढ़ही) में एक ही परिवार के चार सदस्यों पर पेड़ गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी, जबकि बहू व पोता गंभीर रूप से घायल हो गये. मृत महिला के बेटे को भी हल्की चोटें आयीं हैं. तीनों घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. बहू को गोरखपुर रेफर कर दिया गया.

घटना मंगलवार की देर रात की है. उस समय पूरा परिवार पेड़ के पास खाट डाल का सोया हुआ था. बताया जाता है कि हसनपुरा के उसरी खुर्द (गढ़ही) निवासी भागमनी देवी (60) परिवार के साथ घर के बाहर खाट पर सोयी थी. एक खाट पर भागमनी देवी अपने बेटे उपेंद्र के साथ व दूसरी खाट पर उसके बेटे हरेंद्र की पत्नी शिवकुमारी देवी बेटे विशाल के साथ सोयी हुई थी. रात करीब एक बजे घर के बाहर लगा आम का विशाल पेड़ टूट कर उनके ऊपर गिर गया. पेड़ गिरने से चारों उसके नीचे दब गये. शोर सुन कर घर के अन्य लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दबे लोगों को निकालने में जुट गये. लेकिन पेड़ के काफी भारी होने से लोग उसे हटा नहीं पाये. बाद में पेड़ को टुकड़ों में काट कर

सो रहे लोगों पर गिरा पेड़…
हटाया गया. इसके बाद घायल हरेंद्र की पत्नी व बेटे को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया. वहीं भागमनी देवी की मौत हो गयी थी. इस घटना के बाद परिजनों कर रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घायलों में से एक शिव कुमारी देवी की हालत गंभीर होने के कारण उसे गोरखपुर रेफर किया गया है. वहीं विशाल कुमार यादव व उसके चाचा उपेंद्र का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.
सभी एक ही परिवार के
गंभीर रूप से घायल महिला गोरखपुर रेफर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन