महिला को डायन बता कर पीटा, लूट लिये 30 हजार

छपरा (कोर्ट) : दबंग पड़ोसी द्वारा एक महिला को डायन बता उसके घर में घुस मारपीट करने तथा घर में रखे नकदी समेत हजारों की संपत्ति उठा कर ले जाने से संबंधित एक मामला पीड़िता ने सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराया है. मामला दर्ज कराने वाली पीड़िता मकेर थाना क्षेत्र के चंडीला निवासी नागेंद्र राय […]
छपरा (कोर्ट) : दबंग पड़ोसी द्वारा एक महिला को डायन बता उसके घर में घुस मारपीट करने तथा घर में रखे नकदी समेत हजारों की संपत्ति उठा कर ले जाने से संबंधित एक मामला पीड़िता ने सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराया है. मामला दर्ज कराने वाली पीड़िता मकेर थाना क्षेत्र के चंडीला निवासी नागेंद्र राय की पत्नी ज्ञांती देवी हैं.
जिसने इस मामले में अपने ही गांव के रघुनाथ राय उसके तीन पुत्र कमलेश, अवधेश और मुन्ना समेत आठ परिजनों को अभियुक्त बनायी है. आरोप है कि हरवे हथियार से लैस हो सभी अभियुक्त उसके दरवाजे पर गाली देते हुए आये, जिसे देख वह डर कर घर में जा छुपी. सभी ने किवाड़ तोड़ दिया और घर में घुस मारने लगे, तो बचाने के लिये दो पुत्रियां आयी,
तो सभी ने उन्हें भी पीटा और सभी को जख्मी कर कमरे में रखे 30 हजार नकद तथा कपड़े और अनाज भी उठा कर ले गये. सभी जख्मी का इलाज सरकारी अस्पताल में कराया गया. सीजेएम ने इस मामले को कार्रवाई के लिए एसीजेएम द्वादस के न्यायालय में भेजा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




