ePaper

हसनपुर के आतापुर में युवक की पीट-पीट कर हत्या

Updated at : 08 Nov 2024 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
हसनपुर के आतापुर में युवक की पीट-पीट कर हत्या

थाना क्षेत्र के आतापुर भगौत ढाला के बीच स्थित अर्द्धनिर्मित मुर्गा फार्म के सेट गिट्टी- बालू की बंद पड़ी दुकान में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

हसनपुर : थाना क्षेत्र के आतापुर भगौत ढाला के बीच स्थित अर्द्धनिर्मित मुर्गा फार्म के सेट गिट्टी- बालू की बंद पड़ी दुकान में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के आतापुर के स्व. शिवशंकर सिंह के पुत्र धनंजय कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि छोटू उस जगह पर गिट्टी-बालू का कारोबार करता था. फिलहाल वह बंद था. उसके बाद बगल में ही वह मुर्गा फॉर्म बना रहा था. वह अर्द्ध निर्मित है. जहां गुरुवार की देर रात उसकी हत्या कर दी गयी. शुक्रवार की सुबह छठ पूजा के बाद जब उसके भाई घर से घटनास्थल पर गाय का दूध लेने पहुंचा और दुकान बंद था तो भाई का शव रस्सी में फंदे में दीवाल के पास खड़ा था. परिजनों के मुताबिक, उसकी पीट-पीटकर हत्या करने के बाद गले में रस्सी का फंदा डालकर कमरे में छोड़ दिया गया है. उसके गले के पास गहरे दाग के निशान व पीठ व पेट के पास भी निशान थे. एफएसएल की टीम ने जांच के लिए कई सामान ले गयी है. इस बात की भी चर्चा थी कि वह उसके डिपो पर एक कर्मी भी रहता था, जो घटना की रात में मृतक के रिश्तेदार को लेकर कहीं कार्यक्रम में देखने गया था. मृत छोटू पर भी कई मामले थाने में दर्ज होने की चर्चा है.

कई थाने की पुलिस दलबल के साथ डटी थी

पुलिस कई बिंदुओं पर इस मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना की गंभीरता को देखते हुए रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी ने स्वयं मोर्चा संभाल रखा था. कई थाने की पुलिस दलबल के साथ डटी थी. पुलिस व एफएसएल की टीम कई एंगिल से मामले की जांच कर रही है. वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है. दूसरी ओर चर्चा थी कि देर रात उसके मकान की बिजली भी गड़बड़ थी. लोग इसे भी संदेह के रूप में देख रहे हैं. दूसरी ओर परिजनों ने पुलिस को कई बातें भी बतायी है. जिसकी छानबीन पुलिस करने में जुटी है. बता दें कि सुबह मामले के प्रकाश आते में ही स्थानीय पुलिस पहुंच कर जांच शुरू कर दी लेकिन परिजनों व स्थानीय लोगों का आरोप था कि अतापुर गांव में कई मामले हुए. जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका. इसको लेकर परिजन वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े थे. जिसके बाद स्थिति के गंभीरता को देखते हुए हसनपुर थाना के साथ-साथ सिंघिया, रोसड़ा, विभूतिपुर, बिथान थाना के साथ-साथ डीएसपी व सर्किल इंस्पेक्टर भी घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों को समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. चर्चा थी कि छोटू गांव से थोड़ी दूरी पर कारोबार के लिए मकान बनाया था. जहां से लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व अपनी बहन की भी शादी की थी. बेटे की मौत पर मां शुभकला देवी, बहन मौसम सहित परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया. मौके पर डीएसपी सोनल कुमारी, इंस्पेक्टर अकमल खुर्शीद, हसनपुर थानाध्यक्ष निशा भारती, अनि रमेश कुमार, रोसड़ा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल, विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप, सिंघिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, बिथान थानाध्यक्ष राजू कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन