ट्रेन में पैकेट काटकर करता था चोरी, समस्तीपुर में RPF के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर, AI Generated Image

समस्तीपुर जंक्शन पर धुरियान पैसेंजर में चोरी करने वाले एक युवक को आरपीएफ ने ब्लेड और चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

Samastipur Crime News: समस्तीपुर जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टास्क टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को चोरी के मोबाइल और कटर ब्लेड के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी ट्रेन में यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करता था. पूछताछ में उसने ट्रेन में मोबाइल और पैसे चोरी करने की बात स्वीकार की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सादे लिबास में कर रही थी निगरानी

जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक विवेक कुमार, प्रधान आरक्षी मनोज कुमार साह, आरक्षी अजीत कुमार राय तथा अपराध आसूचना शाखा के सहायक उप निरीक्षक आकाश रंजन कुमार और आरक्षी दीपक कुमार रजक वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गठित टास्क टीम के साथ सादे लिबास में ट्रेनों में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रख रहे थे. दरभंगा में आरपीएफ और जीआरपी से समन्वय करने के बाद टीम जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस से समस्तीपुर पहुंची.

प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध हालत में मिला युवक

समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर मुजफ्फरपुर छोर स्थित ओएचई पोल संख्या 85/23A के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैठा मिला. पूछताछ में उसने अपनी पहचान शंभू यादव, निवासी चक्का वाजिदपुर, वार्ड संख्या-14, थाना नेहरा, जिला दरभंगा के रूप में बताई. स्टेशन पर रुकने का संतोषजनक कारण नहीं बताने पर उससे सख्ती से पूछताछ की गई.

चोरी का मोबाइल और ब्लेड बरामद

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह धुरियान पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों का मोबाइल और नकदी चोरी कर समस्तीपुर स्टेशन पर छिपा हुआ था. तलाशी लेने पर उसके पास से एक पुराना सैमसंग कंपनी का कीपैड मोबाइल और बैंगनी रंग का कटर ब्लेड बरामद हुआ. आरोपी ने बताया कि ब्लेड का इस्तेमाल यात्रियों के बैग और जेब काटकर चोरी करने के लिए करता था.

आगे की कार्रवाई शुरू

आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. बरामद मोबाइल और अन्य सामान को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी बड़े चोरी गिरोह से जुड़ा है या नहीं.

यह पढ़ें: 10 जून को फोन आया, घर से निकला... फिर नहीं लौटा; एक महीने बाद बोरवेल से मिला शव, जानिए पूरा मामला


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन