कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरु को दी श्रद्धांजलि
प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देकर नमन किया.
उजियारपुर : प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देकर नमन किया. पार्टी के प्रखंड स्तरीय कार्यालय परिसर में प्रखंड अध्यक्ष उमेशचंद्र कुमार की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर उपाध्यक्ष अनिल कुमार कुशवाहा, संजय कुमार पंकज, नारायण पासवान, लालू कुमार पंडित, गुलशन कुमार, मो. मिट्ठू, मो. शाहनवाज अहमद, मो. अफजल, राजेश राम, पप्पू पोद्दार, पत्थल सहनी, उमेशलम पोद्दार आदि थे.
5 जून से रेलवे में चलेगा पर्यावरण के लिए अभियान
समस्तीपुर : रेलवे की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए पांच जून से कई अभियान चलाया जायेगा. समस्तीपुर जंक्शन पर जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा. वहीं सभी प्रमुख के स्टेशनों पर भी अभियान के माध्यम से हरी भरी धरती रखने का संदेश दिया जायेगा. पौधारोपण का मुख्य लक्ष्य रखा गया है. जबकि पर्यावरण जागरूकता अभियान प्रभातफेरी सहित अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे. यात्रियों के बीच पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए