धसना गिरने से जख्मी महिला की इलाज की दौरान मौत, जख्मी

Updated:
विज्ञापन

नगर पंचायत सरायरंजन के वार्ड 6 द्वारिकापुरी गांव में शुक्रवार की सुबह मिट्टी काटने के दौरान धसना गिर गया. इसमें एक महिला समेत दो अन्य बच्चे जख्मी हो गये.

विज्ञापन

सरायरंजन : नगर पंचायत सरायरंजन के वार्ड 6 द्वारिकापुरी गांव में शुक्रवार की सुबह मिट्टी काटने के दौरान धसना गिर गया. इसमें एक महिला समेत दो अन्य बच्चे जख्मी हो गये. आसपास के लोगों ने जख्मी महिला एवं अन्य दो बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायरंजन में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान जख्मी महिला की मौत हो गई. मृत महिला की पहचान थाना क्षेत्र के द्वारिकापुर गांव वार्ड 6 निवासी राम सोगारथ पंडित की पत्नी उषा देवी (44) के रूप में हुई है. वहीं घायलों में द्वारकापुर गांव निवासी सुरेश पंडित की पुत्री सुजाता कुमारी (14) एवं मृत महिला का पुत्र सन्नी कुमार का इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि महिला चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लाने गई थी. इसी दौरान धसना गिर गया. धसना गिरने का शोर होने पर आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र सरायरंजन में भर्ती कराया. जहां से बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. इलाज के दौरान जख्मी महिला की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन