वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jun 2024 12:50 AM

विज्ञापन

प्रखंड के खजुरी चौक पर बुधवार को बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का अनावरण जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, डा आरएन सिंह, विधान पार्षद डा. तरुण कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

विज्ञापन

सरायरंजन : प्रखंड के खजुरी चौक पर बुधवार को बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का अनावरण जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, डा आरएन सिंह, विधान पार्षद डा. तरुण कुमार ने संयुक्त रूप से किया. संबोधित करते हुए मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह ने अंग्रेजों के दांत खट्टे किये थे. जहां भी किसी महापुरुष की प्रतिमा का अनावरण होता है वहां की जगह स्वच्छ और सौंदर्य बढ़ जाता है. यहां पर कुंवरजी की प्रतिमा स्थापित हुई है यह बड़े गौरव की बात है. वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा स्थापित कर आत्मा को आज सरायरंजन के लोगों ने जिंदा कर दिया. डा सिंह ने कहा कि वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा अनावरण करने से यहां की जमीन धन्य हो गयी है. अध्यक्षता रामलग्न सिंह ने की. संचालन मित्र कुमार ठाकुर ने किया. विधान परिषद डा. कुमार, विधायक राजेश सिंह, सत्यनारायण मिश्र, रामसुमरन सिंह, पूर्व मुखिया नागेश्वर प्रसाद सिंह, अमित कुमार सिंह, चंदेश्वर सिंह चंदेल, कुंदन कुमार सिंह, संजय सिंह, प्रदुम्न प्रसाद सिंह आदि ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन