Samastipur News:बीबी फातमा ट्रेनिंग कालेज में शान से फराया तिरंगा

Published by : Ankur kumar Updated At : 27 Jan 2026 6:38 PM

विज्ञापन

बीबी फातमा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज विक्रमपुर बांदे में गणतंत्र दिवस पर महाविद्यालय के सचिव मो. तैयब परवेज ने झंडा फहराया

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : बीबी फातमा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज विक्रमपुर बांदे में गणतंत्र दिवस पर महाविद्यालय के सचिव मो. तैयब परवेज ने झंडा फहराया. सचिव ने कहा कि गणतंत्र दिवस को अपने भाव में आत्मसात करने की आवश्यकता है. महाविद्यालय के व्यवस्थापक मो. अंजुम असगर ने कहा कि हमारे प्रशिक्षुओं की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे संविधान की गरिमा को समझें. इसे अपने छात्रों तक पहुंचाने का काम करें. महाविद्यालय के उपाध्यक्ष मो. सरफराज आलम ने कहा कि आज का ये अवसर हमें अपने वीर जवानों को याद करने का है. हमें भी अपने देश की एकता व अखंडता को बनाने के लिए उन वीर जवानों के रास्ते पर चलते हुए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने को सदैव तत्पर रहना चाहिए. प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा कि बीएड प्रशिक्षु समाज के अंतिम पायदान पर स्थित बच्चों को संविधान का ज्ञान देकर एक सचेत नागरिक बनाएं. बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं ने महाविद्यालय की संगीत प्राध्यापिका रेशु लता के निर्देशन में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. संचालन प्रशिक्षु निखिल रंजन ने किया. वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रंजीत कुमार चौधरी, डॉ. मो. साजिद सिद्दीकी, डॉ. राम प्यारे दुबे आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये.

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन