Samastipur News: पुत्र की हत्या के मामले में फरार पिता गिरफ्तार, दो एनबीडब्ल्यू वारंटी भी पकड़े गये

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर में पुलिस ने पुत्र की हत्या के आरोप में फरार चल रहे पिता को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही दो वारंटी और अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति भी पकड़ा गया है. स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा है.

विज्ञापन

Samastipur Crime News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए पुत्र की हत्या के मामले में फरार चल रहे नामजद पिता को गिरफ्तार किया. इसके अलावा दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को भी पकड़ा गया. वहीं, 18 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुत्र की हत्या के मामले में नामजद पिता गिरफ्तार

अनुसंधानकर्ता एसआई सुमन कुमार ने बताया कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर खजूरी पंचायत के हसनपुर कीरत गांव से गुप्त सूचना के आधार पर सीताराम महतो को गिरफ्तार किया गया. वह बीते माह अपने ही पुत्र की हत्या के मामले में फरार चल रहा था. इस मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, जिसमें सीताराम महतो को नामजद किया गया था.

थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

दो एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार

पुलिस ने थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में भी गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर दो एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया. दोनों की पहचान अकबरपुर गांव निवासी चतुर्भुज सिंह के पुत्र श्याम किशोर सिंह और किशोर कुमार सिंह के रूप में हुई है.

पुलिस ने दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है.

18 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कलुहारा गांव में भी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी की. इस दौरान कोल्हुआरा गांव निवासी सिंटू सादा को उसके घर से 18 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.

थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि मामले में मध्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: पूसा में मसालों के क्रेता-विक्रेता सम्मेलन, बिहार से निर्यात बढ़ाने पर जोर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन