Samastipur: अपहरण के बाद 13 वर्षीय नाबालिग लड़की सकुशल बरामद, मेडिकल जांच के लिए भेजा

Updated:
विज्ञापन

विभूतिपुर थाना

विभूतिपुर थाना क्षेत्र से 19 अगस्त को शादी की नीयत से अपहृत 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

Kidnapping Case: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कोदरिया टोला महना वार्ड 1 से शादी की नीयत से अपहृत 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया. बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा नाबालिग की चिकित्सीय जांच कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पिता के आवेदन पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी

मामले को लेकर अपहृता के पिता ने विभूतिपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आवेदन के अनुसार, बीते 19 अगस्त की भोर करीब 3:30 बजे उनकी पुत्री सड़क की ओर गयी थी.

आरोप है कि इसी दौरान पूर्व से चार पहिया वाहन लगाकर घात लगाये सिंघियाघाट बुध पेठिया गाछी निवासी अंकित कुमार, रंजीत कुमार, रंजीत कुमार की पत्नी, अभिलाषा कुमारी एवं रंजीत कुमार की दूसरी पुत्री ने जबरन उसे वाहन में बैठा लिया और अपहरण कर फरार हो गये.

पीड़ित पिता ने आरोप लगाया था कि सभी आरोपितों ने गलत नीयत से उनकी नाबालिग पुत्री का शादी एवं अन्य उद्देश्य से अपहरण किया. उन्होंने बताया कि जब वह पूछताछ करने रंजीत कुमार के घर गये, तो आरोपितों ने गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू होकर जान से मारने की धमकी दी.

कांड दर्ज कर पुलिस ने शुरू किया अनुसंधान

मामले की गंभीरता को देखते हुए विभूतिपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या 403/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया. विभूतिपुर थानाध्यक्ष के निर्देश पर एसआई अरशद इमाम अंसारी को मामले की जांच सौंपी गयी.

थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के तहत अपहृत लड़की को सकुशल बरामद कर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: दामाद हत्याकांड में सास माया देवी गिरफ्तार, सभी पांच आरोपित जेल भेजे गये


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन