मजदूर का शव पहुंचते मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती में रविवार को विजयवाड़ा से एंबुलेंस से मजदूर अरविंद महतो का शव पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया.

विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती में रविवार को विजयवाड़ा से एंबुलेंस से मजदूर अरविंद महतो का शव पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. गौरतलब है कि अरविंद विजयवाड़ा में एक बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी में बतौर मजदूर काम करता था. जहां शुक्रवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई थी. अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई थी. इधर, विधायक राजेश कुमार सिंह ने परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना प्रकट की. साथ ही राजाजान के माधव झा व कल्याणपुर बस्ती के दिनेश साह के आकस्मिक निधन पर दुःख जताया. इस मौके पर जदयू नेता धर्मेंद्र साह, भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता संजीव राय, मंडल अध्यक्ष रितेश चौधरी, मदन झा मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन