किशोर को गोली मार किया जख्मी, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पुसहो गांव में शनिवार की शाम एक किशोर को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया.

विज्ञापन

बिथान : थाना क्षेत्र के पुसहो गांव में शनिवार की शाम एक किशोर को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जानकारी के अनुसार गांव के रामविलास महतो के पुत्र प्रिंस कुमार उम्र 17 वर्ष को हथियारबंद एक युवक ने गोली मार दी. घटना उस वक्त हुई जब किशोर गांव के बसवारी सड़क से पुसहो चौक जा रहा था. उसी दौरान पीछे से आये युवकों ने गोली मार दी. गोली किशोर के आंख में लगी है. जख्मी युवक को परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिथान ले गये, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेगूसराय रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष जवाहरलाल राम के अनुसार गोली मारने के आरोप में एक युवक को पकड़ा गया है. पकड़ाये युवक की पहचान पुसहो गांव निवासी शंकर मुखिया के पुत्र अर्जुन मुखिया उम्र 21 साल के रूप में हुई है. गोली मारने के कारण के बारे में हमलावर युवक से पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर पुलिस फरार होने वाले युवक की तलाश में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन