शौच के लिए नदी किनारे गए मजदूर की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
शौच के लिए नदी किनारे गए मजदूर की डूबने से मौत
समस्तीपुर के अंगारघाट में शौच के लिए बूढ़ी गंडक नदी के किनारे गए एक मजदूर की पैर फिसलने से डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। परिवार में छह बच्चे हैं और अब भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
Samastipur News: समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक अधेड़ मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान अंगार पंचायत के वार्ड सात निवासी स्व शंकर पासवान के पुत्र 45 वर्षीय संजीवन पासवान उर्फ बुटिया के रूप में की गई है. इस अचानक हुई दुर्घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.
आपके शहर में
Budhi Gandak river drowning: शौच के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार संजीवन पासवान रोजाना की तरह घर से निकले थे. वह शौच के लिए बूढ़ी गंडक नदी के किनारे गए हुए थे. आशंका जताई जा रही है कि नदी के पास पैर फिसलने या गहरे पानी में चले जाने के कारण वह संतुलन खो बैठे और तेज धार में डूब गए.
बच्चों की नजर पड़ने पर हुआ शव बरामद
काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटे, तो चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी. इसी दौरान नदी किनारे बकरियां चरा रहे कुछ बच्चों की नजर गंडक नदी में उतरा रहे एक शव पर पड़ी. बच्चों ने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों को दी, जिससे मौके पर सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.
ग्रामीणों के प्रयास से पानी से निकाला गया शव
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और अपनी सूझबूझ दिखाते हुए नदी में उतरे. ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से अथक मेहनत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया. परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया है.
परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृतक संजीवन पासवान मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनके परिवार में छह बच्चे हैं, जिनमें चार लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं. अचानक हुई इस त्रैमासिक घटना से पीड़ित परिवार के सामने भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है.
यह भी पढ़ें... 551 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, कृष्णमय हुआ अररिया का माहौल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए