Samastipur<bha>;</bha> स्कार्पियो सवार बदमाशों ने किया किशोरी का अपहरण

Updated:
विज्ञापन

हलई थाना क्षेत्र के ररियाही पंचायत से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है

विज्ञापन

मोरवा . हलई थाना क्षेत्र के ररियाही पंचायत से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है. किशोरी की मां ने हलई थाने की पुलिस से शिकायत की है. घटना दुर्गा पूजा के अष्टमी के दिन की बतायी जा रही है. बताया गया है कि किशोरी पूजा करने के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान तीन-चार लोगों ने उसे गाड़ी में बैठाकर अगवा कर लिया. कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि काले रंग के स्कार्पियो से छपरा के कुछ लोगों ने उसका अपहरण किया. महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी छपरा में है. उसे भेजकर आरोपी की खोजबीन करायी गयी तो सभी घर वाले फरार बताये जाते हैं. इस मामले में सात लोगों को नामजद किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चिंता व्याप्त हो गयी है. दूसरी ओर किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सभी रिश्तेदारों के यहां तलाश की. लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है. किशोरी का मोबाइल भी घटना के बाद से बंद आ रहा है. पुलिस पदाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. उचित कार्रवाई की जायेगी. पुलिस किशोरी का पता लगाने के लिए मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी खोजबीन कर रही है. हालांकि इसमें पुलिस को अब तक किसी प्रकार की सफलता प्राप्त नहीं हुई है. अब जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं किशोरी के परिजनों की चिंता बढती जा रही है. वे अपनी बच्ची के साथ किसी तरह की अनहोनी को लेकर परेशान हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन