स्वर्णकार समाज की राजमाता राधा देवी का निधन
अंतिम यात्रा में शामिल लोग स्व राधा देवी का फाइल फोटो
रोसड़ा स्वर्णकार समाज की प्रतिष्ठित राजमाता राधा देवी का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
Samastipur jeweller community: रोसड़ा स्वर्णकार समाज में 'राजमाता' के नाम से विख्यात ढाव मोहल्ला निवासी राधा देवी का 87 वर्ष की उम्र में असामयिक निधन हो गया है. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे शहर और स्वर्णकार समाज में शोक की लहर दौड़ गई है. शनिवार को स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई.
Samastipur News: अंतिम यात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़
दिवंगत राधा देवी की अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में शहरवासी, स्वर्ण व्यवसायी, समाज के गणमान्य लोग और शुभचिंतक शामिल हुए. उनके छोटे पुत्र डॉ सुजीत कुमार ठाकुर उर्फ मुन्ना ने उन्हें मुखाग्नि दी. पिछले कुछ वर्षों से वे अपने मझले पुत्र प्रदीप ठाकुर के साथ बेंगलुरु में रह रही थीं. निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर वायु एंबुलेंस से पटना और फिर वहां से रोसड़ा लाया गया था.

धार्मिक और सामाजिक कार्यों में योगदान
राधा देवी के पति स्व रामविलास ठाकुर मिथिला क्षेत्र के प्रमुख स्वर्ण व्यवसायियों में शुमार थे, जिनके प्रयासों से रोसड़ा के स्वर्ण व्यवसाय को एक विशिष्ट पहचान मिली थी. राधा देवी एक धर्मपरायण और मिलनसार महिला थीं. उन्होंने समाज की महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने और जरूरतमंद गरीबों की सहायता करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था.
शोक व्यक्त करने पहुंचे गणमान्य लोग
अंतिम दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. अंतिम संस्कार में श्याम बाबू सिंह, विनोद देव, संजीव प्रधान, राजू साह, महेश कुमार महतो, उदय भरवे, मनोज ठाकुर, सुधीर ठाकुर, अभिमन्यु ठाकुर, दीपक ठाकुर, नंद कुमार ठाकुर और सुशील कुमार सहनी समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें... 3113 लंबित चालानों का हुआ सफल निपटारा, मिले 25 लाख रुपये राजस्व
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए