वाहन चेकिंग में चोरी की बाइक बरामद, चार गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Aug 2024 11:13 PM
थाना क्षेत्र के बेलसंडी तारा स्थित आवासीय परिसर से गायब मोटरसाइकिल वाहन चेकिंग के दौरान बरामद किया गया.
विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के बेलसंडी तारा स्थित आवासीय परिसर से गायब मोटरसाइकिल वाहन चेकिंग के दौरान बरामद किया गया. अनुसंधान के क्रम में पुलिस द्वारा चार बाइक लुटेरों को गिरफ्तार जेल भेज कर लुटेरा गिरोह का खुलासा कर दिया है. बाइक लुटेरों की पहचान प्रिंस कुमार, विष्णु कुमार, दिलीप कुमार, परितोष कुमार के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि गत पांच मार्च की रात्रि दरवाजे पर से बेलसंडी तारा गांव से बाइक चोरी हुई थी. इसके खिलाफ मोटरसाइकिल स्वामी अनुज कुमार ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस कानूनी बाध्यता के अनुसार तीन महीने में साक्षी नहीं मिलने की वजह से केस बंद कर उसे न्यायालय को समर्पित कर दिया था. विभूतिपुर पुलिस गत दो दिन पहले बाइक चेकिंग कर रही थी. इस दौरान संदिग्ध युवक बाइक के साथ पकड़ा गया. पूछताछ के क्रम में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उसे थाना लाया गया. सत्यापन में जानकारी मिली कि पूर्व में बेलसंडी तारा निवासी अनुज कुमार द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, वही गाड़ी बरामद हुई है. जानकारी कांड के आवेदक को दिया गया. उसका सत्यापन कराया गया. इस दौरान पकड़े गये संदिग्ध युवक प्रिंस कुमार से पूछताछ के क्रम में दरभंगा जिले के बहेरी थाना क्षेत्र के बागवानी निवासी विष्णु कुमार, रोसड़ा थाना क्षेत्र के महुली निवासी दीपक कुमार और शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के परितोष कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी. आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










