मऊ-कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, शाहपुर पटोरी-बरौनी होकर मिलेगा सफर

यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने मऊ और कोलकाता के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 05096/05095 मऊ-कोलकाता-मऊ स्पेशल का परिचालन 22 जुलाई से शुरू होगा, जो सीवान-छपरा-हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-किऊल-झाझा रेलखंड से गुजरेगी. यह विशेष ट्रेन यात्रा को सुगम बनाएगी और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम करेगी.
Samastipur News: यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने सीवान-छपरा-हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-किऊल-झाझा रेलखंड के रास्ते मऊ और कोलकाता के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 05096/05095 मऊ-कोलकाता-मऊ स्पेशल का परिचालन 22 जुलाई से शुरू होगा. यह स्पेशल ट्रेन मऊ से प्रत्येक बुधवार और कोलकाता से प्रत्येक गुरुवार को निर्धारित अवधि तक चलेगी.
22 जुलाई से मऊ से चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 05096 मऊ-कोलकाता स्पेशल 22 जुलाई से 23 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार को मऊ जंक्शन से दोपहर 1:20 बजे प्रस्थान करेगी. यह बेलथरा रोड, सलेमपुर, भटनी, भाटपार रानी, मैरवा, सीवान, एकमा, छपरा, दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैण्डेल और नैहाटी होते हुए अगले दिन सुबह 8:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी.
कोलकाता से भी चलेगी वापसी स्पेशल
ट्रेन संख्या 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल 23 जुलाई से 24 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार को कोलकाता से मऊ के लिए रवाना होगी. इस विशेष ट्रेन से बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को आवागमन में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी तथा नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम होगा.
19 कोच के साथ होगा परिचालन
रेलवे ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे. इनमें एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 कोच, शयनयान श्रेणी के 5 कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 1 कोच तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 कोच शामिल रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










