ePaper

Sex racket exposed: रेस्ट हाउस में संचालित सेक्स रैकेट का खुलासा, पांच युवक युवतियां धराये, मैनेजर को भी पकड़ा

Updated at : 12 Sep 2024 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
Sex racket exposed: रेस्ट हाउस में संचालित सेक्स रैकेट का खुलासा, पांच युवक युवतियां धराये, मैनेजर को भी पकड़ा

Sex racket operating in rest house exposed: नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड बंगाली टोला मोहल्ला स्थित अमित रेस्ट हाउस में संचालित सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ.

विज्ञापन

Sex racket exposed: प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के देखरेख में महिला थाना और नगर थाना की पुलिस ने रेस्ट हाउस में की छापेमारी, रेस्ट हाउस के अंदर कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक युवतियां, पुलिस के रेस्ट हाउस के कमरों को किया सील, रेस्ट हाउस के मैनेजर हिरासत में

Sex racket exposed: समस्तीपुर: नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड बंगाली टोला मोहल्ला स्थित अमित रेस्ट हाउस में संचालित सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ. बुधवार को गुप्त सूचना पर स्थानीय नगर और महिला थाना की पुलिस ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह राजस्व कर्मचारी राजकिशोर शर्मा के देखरेख में रेस्ट हाउस में छापेमारी की. इस क्रम में रेस्ट हाउस के अंदर पांच अलग अलग कमरे में पांच युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए. पुलिस ने युवक-युवती समेत रेस्ट हाउस के मैनेजर को भी हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के देखरेख में रेस्ट हाउस के पांच कमरों को सील कर दिया और रेस्ट हाउस के आगंतुक रजिस्टर को जब्त कर लिया है. इससे पूर्व पुलिस के एफएसएल टीम ने रेस्ट हाउस के अंदर कमरों की जांच करते हुए साक्ष्य एकत्र किए हैं. स्थानीय पुलिस द्वारा हिरासत में पकड़े गए युवक युवतियों से पूछताछ की जा रही है.

Sex racket exposed:रेस्ट हाउस के पांच अलग अलग कमरे से आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए.

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर स्थानीय पुलिस को गुप्त सूचना मिली की शहर के स्टेशन रोड बंगाली टोला स्थित अमित रेस्ट हाउस में अवैध रूप से सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है. वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर नगर थाना, महिला थाना और एससी एसटी थाना के संयुक्त टीम गठित की गई और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी राजकिशोर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त स्थल पर छापेमारी की. इस दौरान रेस्ट हाउस के पांच अलग अलग कमरे से पांच युवक युवती आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए. जानकारी के अनुसार पकड़े गयी सभी युवक युवतियां शहर के आसपास के ही रहने वाले हैं. पुलिस उनके पूछताछ कर रही है.

Sex racket exposed:रेस्ट हाउस से पकड़े गए युवतियां महिला थाना में महिला पुलिस की अभिरक्षा में है.

नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक युवतियों से पूछताछ की जा रही है. वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर आगे कार्रवाई की जाएगी. रेस्ट हाउस से पकड़े गए युवतियां महिला थाना में महिला पुलिस की अभिरक्षा में है. उनके परिजनों को सूचित किया गया है. इधर, शहर के सघन आबादी वाले क्षेत्र में रेस्ट हाउस के अंदर सेक्स रैकेट का खुलासा होने पर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है. सूत्रों की मानें तो लंबे समय से धंधा संचालित किया जा रहा था. पुलिस रेस्ट हाउस के संचालक से भी पूछताछ करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन