चुनाव को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों को मिले कई निर्देश
प्रखंड कार्यालय के सभागार में सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई. इसमें सेक्टर पदाधिकारियों ने भाग लिया. प्रखंड विकास पदाधिकारी निगम झा ने सेक्टर पदाधिकारियों से प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित बूथों पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की.
मोहनपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार में सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई. इसमें सेक्टर पदाधिकारियों ने भाग लिया. प्रखंड विकास पदाधिकारी निगम झा ने सेक्टर पदाधिकारियों से प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित बूथों पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की. कहा कि बूथों पर उपलब्ध व्यवस्था से हमेशा अपडेट रहे. साथ ही बिजली, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था हो इसके लिए भी सभी सेक्टर पदाधिकारी भ्रमणशील रहें. शौचालय और वाहन पार्किंग की व��यवस्था सुदृढ़ हो इसकी व्यवस्था की जानी चाहिए. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी सेक्टर पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले बूथों पर जाकर अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराते रहें. ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की वोटरों को असुविधा न हो. छाया के लिए टेंट की व्यवस्था की जायेगी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए