जन्माष्टमी की रात स्कूल में चोरी, पानी की टंकी और दो पंखे खोलकर ले गये चोर

Updated:
विज्ञापन

घटना की जांच करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

जन्माष्टमी की रात सरायरंजन के एक स्कूल में घुसकर चोरों ने हजारों की चोरी की. विद्यालय से 1000 लीटर की पानी की टंकी और दो पंखे खोलकर ले गए. प्रधानाध्यापक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Samastipur School Theft: सरायरंजन थाना क्षेत्र के उमवि रामचंद्रपुर कन्या में जन्माष्टमी की रात चोरी की घटना सामने आयी है. स्थानीय चोरों ने विद्यालय में लगी 1000 लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी और दूसरी मंजिल पर लगे दो पंखे खोलकर चोरी कर लिये.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओम प्रसाद ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि जन्माष्टमी की रात गांव के ही कुछ चोर विद्यालय में घुसे और पानी की टंकी समेत दो पंखे खोलकर ले गये.

करीब नौ हजार रुपये का सामान चोरी

प्रधानाध्यापक के अनुसार, चोरी गयी पानी की टंकी की क्षमता 1000 लीटर थी. इसके अलावा विद्यालय की दूसरी मंजिल में लगे दो पंखे भी चोरी कर लिये गये. चोरी गये सामानों की कुल कीमत करीब नौ हजार रुपये बतायी गयी है.

पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस विद्यालय पहुंची और चोरी की घटना का जायजा लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही घटना को अंजाम देने वाले चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है.

यह भी पढ़ें

निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबने से 16 वर्षीय बालक की मौत, शव रखकर सड़क जाम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन