रोसड़ा नगर परिषद क्षेत्र में मुख्यमंत्री शहरी नल-जल योजना का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा
रोसड़ा नगर परिषद क्षेत्र में मुख्यमंत्री शहरी नल-जल योजना का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा (AI IMAGE)
रोसड़ा नगर परिषद ने मुख्यमंत्री शहरी नल-जल योजना के तहत 94% से 100% तक लक्ष्य हासिल किया है। नली-गली योजना में भी 100% सफलता मिली है। इसके साथ ही कचरा प्रबंधन और जलजमाव से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Samastipur News: समस्तीपुर: नगर परिषद रोसड़ा में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर बड़े पैमाने पर कार्य किए जा रहे हैं. नगर परिषद रोसड़ा द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान विभिन्न योजनाओं पर तेजी से काम किया गया है, जिससे शहरी क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिल रही है.
आपके शहर में
Nal Jal Yojana: मुख्यमंत्री शहरी नल-जल योजना की स्थिति
वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान मुख्यमंत्री शहरी नल-जल योजना के विभागीय लक्ष्य 18 के मुकाबले 17 कार्य पूर्ण किए गए, जिससे 94.44% उपलब्धि हासिल हुई. वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित 8 के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करते हुए सभी 8 कार्यों को पूरी तरह से संपन्न कर लिया गया है.
शहरी नली-गली योजना के कार्य
मुख्यमंत्री शहरी नली-गली योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 60 के विभागीय लक्ष्य के विरुद्ध सभी 60 कार्य पूरे किए गए, जिससे 100% सफलता प्राप्त हुई. इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 114 के लक्ष्य में से 97 कार्य पूरे कर लिए गए हैं, जिसका उपलब्धि प्रतिशत 85.08% रहा है.
कचरा प्रबंधन और फॉगिंग अभियान
कचरा प्रबंधन को लेकर वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान निर्धारित लक्ष्यों (क्रमशः 10,239 मीट्रिक टन/इकाई क्षमता) के अनुरूप शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया गया है. मानसून अवधि में संक्रामक रोगों, डेंगू और चिकनगुनिया के प्रकोप को देखते हुए नगर निकाय विशेष सतर्कता बरत रहा है. रूट निर्धारित कर सभी वार्डों और मोहल्लों में नियमित फॉगिंग कराई जा रही है.
जलजमाव से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम
बरसात के मौसम में शहर को जलजमाव से मुक्त रखने के लिए नगर परिषद ने ड्रेनेज सिस्टम और पंपों की तैनाती की है. आपात स्थिति से निपटने के लिए दो बड़े पंपों के साथ-साथ 10 एचपी के पांच पंप और 6 एचपी के दो पंपों को कार्यरत रखा गया है. नालियों की नियमित उड़ाही के बाद ब्लीचिंग पाउडर और एंटी-लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए